FARAH-किसी मैरिज होम से भी ज्यादा भव्यता मिली है फरह के कान्हा पशु शेल्टर को

– दस हजार की आवादी वाले कस्बे में न इतना सुन्दर कोई मैरिज होम न मन्दिर
– फरह में इतनी लागत से बना कोई स्कूल भी नहीं
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार


—————————————-
फरह। दुल्हन की तरह सजे कान्हा पशु शेल्टर हाउस को देखकर दूर से कोई अजनबी मैरिज होम होने का अंदाजा लगा सकता है। किन्तु जनाव अंदाज आपका गलत साबित होगा। प्रदेश सरकार ने 2 करोड 12 लाख की लागत से भव्य गौशाला का निर्माण फरह में कराया है। इसकी लागत और निर्माण को देखकर इसकी भव्यता का आप खुद अंदाज लगा सकते हैं।
पशु शाला के अन्दर विशाल कक्ष भी तैयार कराए गए हैं। पन्द्रह सौ वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में बनी गौशाला का नजारा देखते ही बन रहा है। लोग कह रहे हैं काश! सरकार इतने ही बजट का कोई स्कूल भी तैयार करा देती तो सभी का भला हो सकता था। देखने की बात यह है कि इतने मोटे बजट का कस्बे में न तो कोई अभी तक स्कूल बना है न मन्दिर। गौशाला के अन्दर गायों के चारे से लेकर पीने के पानी तक की सुबिधाएं मयस्सर होंगी। लेकिन देखना अब यह है कि अंतत भारीभरकम बजट वाली गौशाला का वाकई पूर्ण उपयोग हो पाता है अथवा नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*