FARAH-2.12 करोड का कान्हा पशुशेल्टर बनकर तैयार, हुआ उदघाटन

– 200 से 250 आवारा पशुओं की क्षमता युक्त होगी गौशाला
पी डी यू समाचार


——————————————
फरह। कस्बे में नगरपंचायत की ओर से निर्मित कराए गए 2.12 करोड की लागत से कान्हा पशु शेल्टर बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को इसका नगरपंचायत चेयरमेन के पिता हरिओम पचैरी ने फीता काटकर विधिवत तरीके से इसका उदघाटन किया।
इस मौके पर चेयरमेन केके पचैरी ने कहा कि कान्हा पशु शेल्टर आवारा जानवरों की शरणस्थली बन सकेगा। इस संचालन नगरपंचायत की देखरेख में होगा। उनके चारे से लेकर स्वास्थ्य की देखभाल तक की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेन्द्र सिंघल ने किया। इस मौके पर ईओ रोहित कुमार, सभासद मुकन्द कुमार, रामेश्वर, यज्ञदत्त शर्मा, मोहन अग्रवाल, बृजेश पचैरी, व किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा महीपालसिंह व अन्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*