– एम्स में उनको कराया गया भर्ती, सीने में जकडन और बुखार की शिकायत
पीडीयू समाचार

——————————————
नई दिल्ली-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तबियत बिगड़ गई है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अमित शाह के सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य की जांच की। जांच के आधार पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और बीजेपी अध्यक्ष ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखाए श्मुझे स्वाइन फ्लू हुआ हैए जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपाए आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।श्
एम्स के सूत्रों के मुताबिकए भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे और उन्हें पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।






