-बुलन्दशहर या अमरोहा या फिर हाथरस में से किसी एक सीट पर सपा टिकट पर आरएलडी का उम्मीदवार लडेगा चुनाव
———————————
भरत लाल गोयल

नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश में एसपी और बीएसपी के गठबंधन के बाद राष्ट्रीय लोक
दल के नेता जयंत चौधरी अखिलेश यादव के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में आरएलडी को दी जाने वाली सीटों के फॉर्मूले पर बात हुई। आरएलडी ने पांच सीटों की डिमांड की है जबकि मायावती ने सहयोगियों के लिए दो सीट छोड़ी है। ऐसे में खबर ये है कि जयंत चौधरी और अखिलेश की मुलाकात में तीन सीटों पर बात बन गई है। एसपी अपने कोटे की एक सीट आरएलडी को दे सकती है। इसके अलावा बुलंदशहरए अमरोहा या हाथरस में किसी एक सीट पर एसपी के टिकट पर आरएलडी का उम्मीदवार लड़ सकता है।
अखिलेश और जयंत की ये दूसरी मुलाकात थी। मायावती और अखिलेश ऐलान कर चुके हैं कि वो यूपी की 38.38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 2 सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं और 2 ही सीट अब बची हैं। इन्ही 2 सीटों से जयंत का रास्ता खुलता है। दरअसल आरएलडी इस गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है लेकिन अजीत सिंह को मायावती केवल 2 सीट देना चाहती है जबकि जयंत चौधरी त्स्क् के लिए 5 सीट मांग रहे हैं।






