CHANDIGARH-पत्रकार मर्डर केसःवीडियो कांन्फ्रसिंग के जरिए आज सुनाई जाएगी रामरहीम को सजा

-वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए पेश किया जाएगा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को
पी डी यू समाचार


————————————
चंडीगढ़-पंचकुला में एक विशेष अदालत बृहस्पतिवार को पत्रकार हत्या मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और तीन अन्य को सजा सुनाएगी। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि सीबीआई अदालत ने बुधवार को हरियाणा सरकार की एक अर्जी स्वीकार कर ली। इसमें पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुरमीत राम रहीम को पेश करने की अनुमति मांगी गई थी।
विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने हत्या मामले में 11 जनवरी को गुरमीत और तीन अन्य. कुलदीप सिंहए निर्मल सिंह ओर कृष्ण लाल को दोषी ठहराया था। चारों को आईपीसी की धारा 302 ;हत्याद्ध और 120 बी ;आपराधिक साजिशद्ध के तहत दोषी ठहराया जा चुका है। निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को हथियार कानून के तहत भी दोषी ठहराया जा चुका है।
राज्य सरकार ने मंगलवार को एक याचिका दायर कर कहा था कि डेरा प्रमुख की आवाजाही के कारण कानून.व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। गुरमीत अपनी दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म करने के जुर्म में रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। वर्मा ने कहा कि सजा सुनाए जाने के दौरान चारों दोषियों के वकील अदालत में मौजूद रहेंगे।बहरहालए सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंचकुला और हरियाणा के अन्य हिस्से में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*