शहर के गेस्ट हाउस में की पंचायत
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया बीते दिन मथुरा पहुंची और पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में बैठक कर महिलाओं का दर्द सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कई मामले ऐसे भी थे जो काफी समय से लम्बित चल रहे थे। ऐसे प्रकरणों को समय से निपटाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के मामले में बहुत गंभीर है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश हैं। यदि कोई अधिकारी इसमें लापरवाही करता है। उसके बिरूद्व भी सख्त कार्यवाही होगी।






