– नन्हे मुन्ने छात्रों से सुना 7 का पहाडा
-अकोस में बनवाई जा रही गोशाला का निर्माण भी देखा
पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। प्रमुख सचिव कृषि व जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने मथुरा भ्रमण में बल्देव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होने बल्देव के मेले का लुत्फ लिया तो इसके बाद वे अकोस स्थित प्राथमिक बिधालय पहुंचे। वहां बच्चो ंका शिक्षण कार्य देखा। कक्षा के बच्चों से उनहोने 7 का पहाडा भी सुना। इसके बाद अध्यापकों से शिक्षण कार्य के शिडयूल के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों से भी पूछा कि टीचर्स समय से आते हैं या नहीं।
गांव में आवारा गायों के लिए गांव प्रधान द्वारा बनवाई जा रही गोशाला का भी उन्होने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने गांव प्रधान की सराहना की। चैपाल लगाकर उन्होने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली पानी के साथ खेतों के लिए खाद का भी संकट बताया। इस मौके पर उनके साथ डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा,सीडीओ रामनेवास, एसडीएम महावान उपमा पांडेय, तहसीलदार पवनकुमार,सीओ महावन प्रवलप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर बल्देव सूरज प्रकाश शर्मा आदि उनके साथ मौजूद रहे।






