MATHURA-काम से घर लौट रहे दो सगे भाईयों को गोली मारी, एक की मौत

पी डी यू समाचार

—————————————
मथुरा। बाजार से खरीदारी कर चैमुहां स्थित अपने घर लौट रहे दो सगे भाईयों को वृन्दावन स्थित हाईवे कट पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इससे बडे भाई की मौके पर ही मौत हो गईं। घायल को पुलिस ने नयति अस्पताल में दाखिल कराया है।
चैमुहां के दो सगे भाई ज्ञानचंद 45 वर्ष व मूलचंद 55 वर्ष पुत्र हर्रो वृन्दावन बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव आझई के रेलवे का्रसिंग के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको ताबडतोड गोली मारीं। इससे मौके पर ही छोटे भाई ज्ञानचंद की मौत हो गई। बडाभाई गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके पर एसपी सिटी श्रवणकुमार पहुंच गए। उनहोने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला रंजिशन लग रहा है। देा तीन नाम सामने आए हैं। जल्द अपराधियों को पकड लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*