NEW DELHI-गठबंधन को लेकर रालोद नेता जयंत आज अखिलेश यादव से करेंगे दूसरी मुलाकात

-आरएलडी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है किन्तु मायावती अजीत को 2 सीट देना चाहती
– पूर्व सांसद और आरएलडी के प्रमुख नेता जयंत चैधरी की मांग कि कम से कम 4 सीटे दें
—————————————–
 पीडीयू समाचार
——————————————


नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश में एसपी और बीएसपी के गठबंधन के बाद अब आज राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। सबसे बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस को गठबंधन से किनारे करने वाली मायावती क्या अजीत सिंह को उनकी शर्तों के मुताबिक सीटें देने के लिए तैयार हो जाएंगी। इसी पर आज दिन भर सबकी निगाहें रहने वाली हैं।अखिलेश और जयंत की ये दूसरी मुलाकात है। मायावती और अखिलेश ऐलान कर चुके हैं कि वो यूपी की 38.38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 2 सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं और 2 ही सीट अब बची हैं। इन्ही 2 सीटों से जयंत का रास्ता खुलता है। दरअसल आरएलडी इस गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है लेकिन अजीत सिंह को मायावती केवल 2 सीट देना चाहती है जबकि जयंत चौधरी त्स्क् के लिए 5 सीट मांग रहे हैं।
खबरों के मुताबिक जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से कहा है कि अगर उनको कम से कम चार सीटें नहीं मिलीं तो इलेक्शन कमीशन में उनकी पार्टी की मान्यता को खतरा हो सकता है इसलिए अब बीच का फार्मूला निकाला गया है। इस फॉर्मूले के मुतबिक बागपतए मुजफ्फरनगर और मथुरा आरएलडी को मिलेगी। आरएलडी को 1 सीट समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी। इस सीट पर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी का ही होगा। बुलंदशहरए हाथरस या अमरोहा में से कोई एक सीट पर आरएलडी के चुनाव चिन्ह पर एसपी उम्मीदवार लड़ेगा। आपसी सीटें अभी भले ही तय न हुई हों लेकिन आरएलडी के नेता दावा कर रहे हैं कि मोदी को हराने के लिए वो किसी भी कीमत पर गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*