MATHURA-जीएलए विवि के गोदावरी हास्टल पर में एमबीए की छात्रा फांसी के फंदे पर झूली

– घटना से कुछ समय पहले तक छात्रा के मोबाइल में एक लडके की 100 कॉल
– पुलिस ने लडको को भी लिया हिरासत में, फारेसिंक टीम भी पहुंची
भरत लाल गोयल
——————————————


मथुरा। प्रदेश का प्रसिद्व निजी विश्वविधालय जीएलए में बीते दिन एक छात्रा ने हास्टल में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। परिजनों ने जीएलए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
आगरा की आरती 23 वर्ष पुत्री तेजवीर सिंह चौमुंहा के समीप स्थित जीएलए विश्वविधालय में एमीबए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बीते दिन वह हॉस्टल से क्लास अटैंड करने नहीं पहुंची। अपने कमरे में पंखे से अपनी चुनरी का फंदा बनाकर लटक गई। तभी उसके सहपाठी छात्र शुभम ने बाहर तैनात गार्ड को सूचना दी कि छात्रा कुछ करने जा रही है। गार्ड हास्टल के उसके कमरे में पहुंचे तो तब छात्रा फंदे पर झूलकर अपनी जान गवां चुकी थी। जीलएल प्रशासन ने वृन्दावन पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी श्रवण कुमार भी पहुंच गए। फॉरेसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। भाई मुकेश ने जीलएल विवि के प्रशासन पर लापरवाही आरोप लगाते हुए कहा कि यदि छात्रा पढने नहीं गई तो देखना चाहिए था। इसके अलावा प्रशासन परिजनों को ही गुमराह करने में लगा है। उसने बताया कि जब हेड से बात की गई तो बताया कि उसका मंगलवार को क्लास नहीं थी। क्लासटीचर को पूछा तो बताया कि उसकी सुवह 8.20 से क्लास थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि छात्रा के मोबाइल को चेक किया गया है। उसमें जीएलए में ही पढ रहे छात्र शुभम से 100 बार कॉल रिकार्ड हैं। वह भी एमबीए द्वितीय बर्ष का छात्र है। छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। फारेसिंक टीम जांच कर रही है। विवि के सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि विवि में ही पढ रहे छात्र शुभम जो ि कवह भी आगरा का है, ने जैसे ही सूचना दी कि छात्रा कुछ करने जा रही है। प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर लोग पहुंचे तब तक छात्रा ने फांसी लगा ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*