BARSANA-बरसाना में बेटियों की हुई दौड प्रतियोगिता,125 ने लिया भाग

– 11 बालिकाओं को दिया गया पुरस्कार आयोजकों द्वारा
——————————————


मथुरा। बरसाना में मकरसंक्रान्ति पर्व पर भगतसिंह क्रांतिदल के बैनर तले बेटियों की 2400 मीटर दौड का आयोजन किया गया। इसमें 125 बेटियों ने प्रतिभाग किया। दौड पीलीकोठी से प्रारम्भ होकर वापस वहीं समाप्त हुई। दौड को एसडीएम गोबर्धन नागेन्द्र सिंह और क्रांन्तिदल के संयोजक अनुजगर्ग ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। प्रतिभागियों ने इडे जोश के साथ प्रतिभाग किया। मथुरा की रानी ने इस दौड की विजेता का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम के संयोजक पदमसिंह फौजी ने विजेता उपविजेता सहित 11 बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान बरसाना के थाना प्रभारी सुनील तोमर ने यातायाता व्यवस्था की मॉनीटरिंग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*