VRINDAVAN-गठबंधन में कांग्रेस शामिल होती तो और मजा आताः स्वतंत्रदेव

– प्रयागराज कुम्भ में पहलीबार इतनी बडी व्यस्थाएं
-500 शटल बसें और 5500 बसे ब्लाक केन्द्रो से लगाई गईं
——————————————
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। मकरसंक्रान्ति पर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वृन्दावन पहुंचे। वहां उन्होने गायों को गुड खिलाया। उन्होने कहा कि मकरसंक्रान्ति खिचडी महोत्सव है। उन्होने कहा कि भाजपा को गरीबों, शोषितों , वंचितों और गलीवासी, वनवासी सभी का आशीर्वाद मिला है। इस बार हम प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतेंगे।


गठबंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि इसमें कांग्रेस शामिल होती तो ज्यादा मजा आता। उनहोने कहा कि तीनों की मिलकर हवा निकल जाती। उन्होने कहा कि एक संगठन एक विचार और एक ध्येय पर आधारित होता है। ये तीनों विपरीत विचारधारा के रहे हैं। ये तीनों मिलकर मोदी को रोकना चाहते हैं। फिर से भ्रष्टाचार कर प्रदेश को लूटना चाहते हैं। जनता इनकी चाल को सब समझ रही है। श्री सिंह ने कहा  सोनियां गांधी झूठ बोलती थीं कि शाइनिंग इंडिया कहा दिख रहा । उनहोने कहा कि नेशनल हाईवे योजना किसकी थी। किसानों को क्रेडिट कार्ड योजना हो या सीमा पर शहीद सैनिक का परिजनों द्वारा संस्कार और नकद चैक की बात हो , यह सब भाजपा की देन रही। पहले परिजनों को सैनिक का शव नहीं मिलता था। यही नहीं उनके परिजनों को पेट्रोलपम्प आबंटन की देन भी भाजपा की देन रही। प्रधानमंत्री ग्राम सडकयोजना भी भाजपा ने जनता को दी। यह शाईनिंग इंडिया नहीं था तो क्या?उन्होने कहा  इस बार प्रयागराज में आयोजित कुम्भ में अभूतपूर्व व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। 500 शटल बसें और 5500 बसें ब्लाक केन्द्रो से लगाई गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*