फोटो- गोवर्धन में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोंपते स्थानीय लोग

गोवर्धन संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा
– वाहनों को रोकने से नाराज हुई जनता ने विरोध का रूख अख्तयार किया
गोवर्धन,परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) समाचार
गिरिराज जी के परिक्रमा में स्थानीय लोगों के वाहन रोके जाने एवं चैंन लगाये जाने पर प्रशासन के रवैये से नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सोंपा है। गोवर्धन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले परिक्रमा मार्ग के मुकुंद विनोद एकजुट लोगों ने बैठक की। बैठक में स्थानीय लोगों की समस्याएं रखी गई और इसके लिए आवाज बुलंद करने की बात कही। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल ने बताया कगिरिराज तलहटी में रहने वाले नागरिकों के मूल अधिकारों पर अंकुश लगाया गया है। एनजीटी की आड़ में सात कोस की परिक्रमा में सड़क पर लोहे की चैंन डाल दी हैं। सार्वजनिक रास्ते को नहीं रोका जा सकता है। किस कानून में लिखा है कि सार्वजनिक रास्ते पर लोहे का ताला डालकर बंद कर दिया जाये। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष लंबरदार ने कहा कि यहां की 70 प्रतिशत आबादी गिरिराज जी की परिक्रमा में ही रहती है। स्थानीय लोगों के व्यवसाय ठप्प हो गये हैं। धर्मशाला, गैस्टहाउस, स्कूल, कालेज, अस्पताल प्रभावित हैं। रोहित शर्मा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में दर्जनों लोहे की चैंन लगा दी हैं। अंधेरे में लोग चुटैल हो रहे हैं। अड़ीग निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिक्रमा में चैंन लगाने से कोई विकल्प नहीं निकलेगा। यहां की आबादी सैकड़ों साल पुरानी है। बैठक के बाद तहसील पर जाकर लोगों ने सात बिंदुओं का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा। एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मांग रखी हैं। उनकी मांगों को शासन तक भिजवाया जाएगा। इस अवसर पर शंकर कौशिक, नीरज शर्मा, सुजान सिंह, पप्पू, योगेश कौशिक, बिजेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, राकेश कुमार, अतुल कौशिक, सिद्धांत कौशिक आदि थे






