FARAH-गरीबों की सेवा ही मकर संक्रान्ति का सबसे बडा पुण्यः केके

-मकर संक्रान्ति पर्व पर नगरपंचायत कार्यालय पर हुआ कम्बल बितरण
– 200 कम्बल बांटे गए मजदूरों और गरीबों व असहायों को
भरत लाल गोयल
——————————————


फरह। कस्बे में मंगलवार को मकर संक्रान्ति का पर्व भी मनाया गया। इस मौके पर नगरपंचायत चेयरमेन केके पचौरी ने गरीबों ओर असहायों को कम्बल बांटकर पुण्य कमाया। श्री पचौरी ने इस मौके पर कहा कि दुनियां की सबसे बडी सेवा मानवता है। उनहोने कहा कि दरिद्रो में भगवान निवास करते हैं। यह हमारे शास्त्र भी कहते आए हैं। उनहोने कहा कि ठिठुरती ठंड में अभी भी ऐसे तमाम असहाय हैं, जिनकी पीडा को समाज नहीं देख रहा है। उन्होने बताया कि नगरपंचायत में लगभग 200 कम्बल बितरित किए हैं। इस मौके पर ईओ रोहित कुमार के साथ सभी सभासद , बृजेश पचौरी, मनमोहन पचौरी, बालकिशन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*