– सपा नेता के आवास पर हुआ कम्बल बितरण कार्यक्रम,101 किए बितरित
——————————————
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा से कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पं दीपक गौड ने गरीबों को अपने आवास पर कम्बल बितरित किए। कम्बल बितरण कार्यक्रम में पूर्व चेयरमेन और शिवसेना के जिलाप्रमुख व लोकसभा प्रभारी मुरारीलालशर्मा भी पहुंचे और उन्होने भी गरीबों को बांटे जाने वाले कम्बलों में हाथ बंटाया।
सपा नेता पं दीपक गौड ने बताया कि प्रदेश में इस बार गंठबंधन का दबदबा रहेगा। उनहे दो शख्सियत का जन्मदिन मनाने में बेहद खुशी मिली है। उनहोने बताया क इस मौके पर 101 कम्बल बांटे गए। कम्बल बितरण कार्यक्रम में पूर्व चेयरमेन मुरारीलाल शर्मा भी पहुंचे और उन्होने भी गरीबों को कम्बल बांटकर पुण्य कमाया। बता दें कि श्री शर्मा को अभी कुछ समय पूर्व शिवसेना के मथुरा के लोकसभा प्रभारी बनाया गया है और जिला प्रमुख भी। हालांकि उच्चस्तर पर शिवसेना का किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं दिखा है।
–






