MATHURA-आवारा जानवरों से परेशान किसान कर रहे अपने खेतों की फेंसिंग

– रातभर जाग कर भी कर रहे चौकीदारी
भरत लाल गोयल
—————————————–


मथुरा। जनपद में किसान आवारा जानवरों से तंग आ गए हैं। वे रातरात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बाद भी आवारा जानवर उनके खेतों में घुस जाते हैं। इसका तोड किसानों ने फेसिंग के रूप में निकाला है। अब ज्यादातर किसान अपने सरसों आदि के खेतों की रस्सी और तारों से फेसिंग कर रहे हैं। एक किसान राजू ने बताया कि आवारा गायें उनके खेतों को बर्वाद कर रही हैं। इसका कोई इलाज उनको नजर नहीं आ रहा है। इस लिए खेतों की रस्सियों से फेंसिंग करने में उसने भलाई समझी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*