MATHURA-दबंगों ने दिव्यांग महिला से की मारपीट, न्याय को भटक रही दरदर

– एसएसपी कार्यालय पहुंची पीडित महिला न्याय को
भरत लाल गोयल
मथुरा। थाना महावन के गोकुल गांव की पीडित दिव्यांग महिला न्याय को दर दर भटक रही है। लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा है। बीते दिन वह एसएसपी कार्यालय भी पहुंची।


गोकुल की राखी पैर से विकलांग है। उसने बताया कि 15 दिसम्बर को उसके पडौसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके कई जगह चोट के निशान आए। उसने 100 डायल को सूचना देकर बुला लिया। वे उसे थाने छोड आए। पीडिता ने बताया ि कवह थाने में सुवह के सात बजे से दस बजेतक बैठी रही। अंतत उसे वहां से भी भगा दिया। कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उसने बरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की। तब कहीं उसका मेडीकल कराया गया। लेकिन मेडीकल के बाद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीडिता का आरोप हैकि पुलिस दबंगों का साथ दे रही है। इस बावत वह बीते दिन एसएसपी कार्यालय गुहार करने पहुंची।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*