रिफाइनरी-अवैधरूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी और 1 सरंक्षक को थानाध्यक्ष रिफाइनरी राकेश कुमार ने और स्वाट टीम पकडकर भेजा जेल

– रिफाइनरी के टाएनशिप में रह रहे थे काफी समय से
– स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में आए गिरफत में
——————————————


मथुरा। एसएसपी के आदेश पर अवैधरूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के दौरान रिफाइनरी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए टाउनशिप चौराहा के पास अलीम के बाडे से बांग्लादेशी नागरिक मिराज पुत्र नूर मोहम्मद 33 वर्ष, ख्ुलना थाना खुलना जिला बांग्लादेश, नरगिस पुत्री ईशाक अली पत्नी मिराज निवासी फकीराट, जिला खुलना, 28 वर्ष,मय पुत्री रानी 3 वर्ष, मनीरा पुत्री सुभानअली, पत्नी मिराज 35 वर्ष, निवासी निवासी पाइकासा , जिला खुलना, मय पुत्र अब्दुला 4 वर्ष, मुजीबुर्ररहमान पुत्र मोहम्मद आजीदशेख, निवासी मुसीआली थाना खजान अली, जिला खुलना, दो पुत्र सुमनअली 3वर्ष, पुहीन 4 वर्ष, कुरवान पुत्र मोहम्मद अजहर निवासी मुसीआली थाना खंजानआली, जिला खुलना, 30 वर्ष, मो.हसन सददार निवासी धोपादी जिला जसोर बांग्लादेश 19 वर्ष,मो. असाद उल पुत्र सरीफ निवासी मुसीआली,थाना खानजानअली व इनके सरंक्षक अलीमपुत्र हाजीनूर निवासी डीगगेट मथुरा 53 वर्ष को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा है। इनके पास से तलाशी के दौरान दो मोबाइल, एक अवैध आधारकार्ड, 250 रू मिले। पुलिस ने धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 व 420/468/471 आईपीसी के तहत न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*