MATHURA-भाजपा को छोड रालोद किसी के साथ भी गठबंधन को तैयार

– लोकसभा चुनाव में पार्टी लडाएगी अलग से अपना प्रत्याशीः चौ अनूप
– किसानों और मजदूरों के हितों के संघर्ष पर लडेगा रालोद चुनावः पौनियां
भरत लाल गोयल,  न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। रालोद के बरिष्ठ नेताओं ने प्रेस वार्ता कर उस संशय की स्थिति को समाप्त कर दिया कि सपाबसपा गंठबंधन में सपा के खाते में आई मथुरा सीट पर रालोद कार्डिनेशन करेगा।


रालोद के बरिष्ठ नेता पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चौ अनूप सिंह ने साफगोई में कहा कि रालोद लोकसभा चुनाव में अपना अलग प्रत्याशी खडा करेगा। सपा बसपा से उनका कोई गठबंधन और समझौता नहीं है। श्री चौधरी ने कहा कि रालोद के शीर्ष नेतृत्व की मंशा अलग हैं। अंतत उनका निर्णय मान्य होगा। उनहोने गठंबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा को छोडकर रालोद किसी के साथ समझौता को तैयार है। उनहोने कहा कि भाजपा की नीतियों लोकतंत्र को खतरे की ओर ढकेल रही हैं। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा ने जनता के साथ छलावा किया है। रालोद ने झूंठ की राजनीति कभी नहीं की है। जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा है ि कइस बार मथुरा से रालोद का सांसद निर्वाचित होगा। उन्होने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने किसानों और मजदूरों की अवहेलना की है और अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की आवाज कभी नहीं सुनी गई। उन्होने कहा कि जब जब रालोद का प्रत्याशी मथुरा से जीता, गरीबों का भला हुआ। विकास की गंगा प्रवाहित हुई। सांसद जयंत चौधरी के कार्यकाल में टेंडरप्रणाली को पारदर्शी बनाया गया। इससे पहले टेंडरों के स्तर पर ही घपले शुरू हो जाते थे। सेटिंग कर सांसद निधि का कार्य अपने चहेतों को दिया जाता था। उन्होने कहा कि पूर्व सांसद के कार्यकाल में हुए कार्यों का आज भी कोई सानी नहीं है। उन्होने उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि सपा प्रत्याशी को रालोद सहयोग प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*