भाजपा कुछ भी कहे,योगी के मंत्रियों को नजर आ रहा गंठबंधन में दम

सहयोगी दल का मानना कि मजबूत गंठबंधन मजबूती से लडेगा चुनाव
पीडीयू समाचार
—————————————-


बलिया ;उप्रद्धरू भाजपा भले ही सपा.बसपा गठबंधन को गंभीरता से ना लेने की बात कर रही होए लेकिन उसके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ;सुभासपाद्ध का मानना है कि यह श्मजबूतश् गठबंधन बहुत मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में सपा और बसपा के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि देश अब गठबंधन के दौर से गुजर रहा है और किसी दल में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। सपा.बसपा का गठबंधन मजबूत गठबंधन है तथा यह मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पूछे जाने पर राजभर ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा लगता है कि सूबे में उसकी लहर चल रही है। भाजपा को गलतफहमी हो गई है कि उसे 60 फीसद लोगों का समर्थन हासिल है। इसी गलतफहमी का परिणाम उसे गोरखपुरए फूलपुरए कैराना लोकसभा उपचुनाव और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में पराजय के रूप में मिल चुका है। राजभर ने स्पष्ट किया कि भाजपा को गठबंधन बनाये रखना है तो पिछड़े वर्ग को तीन हिस्से में विभाजित करने की उनकी मांग को अमलीजामा पहनाना ही पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*