
फरह। झंडीपुर के ग्रामीण 20 दिन से गांव में पैदा हुए बिधुत संकट से आजिज आ गए हैं।
का कहना ग्रामीण है कि गांव में अनियमितरूप से बिधुत कटौती की जा रही है। शाम को दो ढाई घंटे ही बिजली आ रही है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रात में पढने बैठते हैं तो बिजली गुल हो जाती है। 20 दिसम्बर से गांव बिधुत की लचर व्यवस्था का सामना कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीओ फरह से भी की गई। उनहोने आश्वासन दिया कि गांव की बिधुत लाइन को जल्द नवीन लाइन से संबंद्व किया जाएगा। तब गांव में बिधुत संकट का ग्रामीणों को सामना नहीं करना पडेगा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके आश्वासन को भी पन्द्रह दिन गुजर गए हैं। अभी हालात जस के तस बने हुए हैं। छात्रां और किसानों में रोष है। वे कभी भी बिजलीघर पर धरना दे सकते हैं।






