MARHURA-वाइल्ड लाइफ और वनविभाग ने बगुला को बचाया, बुरी तरह घायल था

– वृन्दावन के जंगलों में मिला गंभीरावस्था में , पंख और पैर थे जख्मी
भरत लाल गोयल
—————————————–


मथुरा। चुरमुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस ने वृन्दावन के जंगलों से घायलावस्था में पेंटेड स्टार्क किस्म के बगुला को बचाया है।
वनविभाग के रेंज आफिसर मुकेश मीणा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी जंगल में वृक्षों की देखरेख के लिए घूम रहे थे। तभी पेंटेड स्टार्क यानी बगुला दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो उसके पैर बुरी तरह जख्मी थे। उसके पंख भी घायल थे। संभवत किसी मांसाहारी जानवर ने उस पर हमला बोला होगा। वाइल्ड लाइफ एसओएस को सूचना दी गई। दो सदस्यीय टीम ने बगुला को बचाया और संस्था के पशु अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। एमडी बैजूराज ने बताया कि पेटेंड स्टार्क बुरी तरह जख्मी है। संभवत सियार अथवा जंगली कुत्तों ने उस पर हमला किया होगा। संस्था के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण कहते हैं कि जंगली जीवों की रक्षा की दिशा में संस्था का प्रयास दिनप्रतिदिन बढ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*