भरत लाल गोयल
—————-

फरह। बिधुतविभाग द्वारा कस्बा फरह, महुअन, रेपुराजाट आदि में केम्प लगाकर योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर ओटीएस के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को एकमुश्त छूट देकर योजना का लाभ दिया गया। एसडीओ श्री भास्कर के अनुसार रैपुराजाट में 23 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और 21 को योजना का हाथों हाथ लाभ दिया गया। इसी तरह महुअन में भी इतने उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। एक दिन के विभिन्न शिविरों में पांच लाख से ज्यादा की बसूली की गई। निरीक्षण को पहुंचे मुख्य अभियंता एके चौधरी ने एसडीओ को योजना का और ज्यादा प्रचार – प्रसार करने को कहा।






