–एक युवक को किया पूछताछ के लिए गिरफतार पुलिस ने

भरत लाल गोयल
—————————————
मथुरा। वृन्दावन के किशोरपुर में एक ग्रामीण के घर पर रात में अज्ञात लोगों ने गोलियों की फायरिंग की और पथराव भी किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफतार किया है।
जानकारी के अनुसार किशोर पुर के अनवर खां पुत्र ईदुखान व उसके परिजन रात में घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उसके घर पर फायरिंग की और ईंट पत्थर फेके। घबराए पीडित बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। पडौसी संजय ने 100 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफतार किया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।






