रिपोर्ट-
परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा
PDU समाचार
दो गिरफ्तार, दो फरार
शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात

चौमुहां:- शनिवार की देर रात कस्बा के दाऊद मोहल्ला में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ग्यारह बजे दाऊद मोहल्ला निवासी बिहारी पुत्र गिर्राज उर्फ गिल्ला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बिहारी का शव रास्ते में पडा मिला। हमलावर गोेली मारकर बाईक से फरार हो गए।

बिहारी जीएलए विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मृतक की मां का कहना है कि हत्यारे उसे रात को घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। जब लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो देखा कि गोली बिहारी के सिर में लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर जैत पुलिस के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, एसपी सिटी श्रवण कुमार, सीओ सदर रमेश चंद तिवारी, कार्यवहाक कोतवाली प्रभारी मदन सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर जमा हो गई। एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए जल्द ही हत्यारों की जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही। वहीं मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या करने के पीछे रूपयों के लेनदेन की बात निकल कर आ रही है। मृतक के भाई दिगम्बर सिंह ने चार लोगो राकेश पुत्र जवाहर सिंह, प्रमोद पुत्र गिर्राज सिंह, रवि पुत्र जवाहर सिंह, पवन पुत्र प्रेमचंद के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अनुसार राकेश व प्रमोद को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रवि और पवन अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलश कर रही है। वही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कस्बा में पुलिस बल तैनात कर दिया। रविवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।






