MATHURA-संगठन भारतीय जनसेवक संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट-
परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा

PDU) समाचार

चौमुहां। कस्बा के रामलीला मैदान में सामाजिक संगठन भारतीय जनसेवक संघ व महाराणा प्रताप राष्ट्रीय युवा सेना द्वारा महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 156 वीं जयंती मनाई गई। संगठन भारतीय जनसेवक संघ व महाराणा प्रताप राष्ट्रीय युवा सेना के पदाधिकारियों ने विवेकानंद जी। के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय जनसेवक संघ के अध्यक्ष लोकेश सिसोदिया व महाराणा प्रताप युवा सेना के अध्यक्ष भरत सिसोदिया ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विवेकानंद जी ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अपने देश का मान सम्पूर्ण विश्व में शिखर पर पहुंचाया था। ऐसे महापुरुषों की वजह से ही भारत की प्राचीन संस्कृति आज भी जीवंत है। जनसेवक संघ के संस्थापक सौरभ सिसोदिया व राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रम सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। हम ऐसे ओजस्वी महापुरुष को नहीं भुलाया सकते। ऐसे महापुरुषों ने ही भारत को सोने की चिड़िया कहलवाने में महत्वपूर्ण अभिनय निभाया है। जनसेवक संघ के उपाध्यक्ष कृष्णा सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महासचिव भानु सिसोदिया, महामंत्री विष्णु सिसोदिया, हरीश शर्मा, उदल यादव, राहुल शर्मा, भगत सिंह, छोटू शर्मा,हरेंद्र सिसोदिया, रवि पंडित, रामू, मानवेन्द्र सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*