UTTAR PRADESH-लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन बीजेपी के लिए होगा बडी चुनौती

हालांकि भाजपा अध्यक्ष ने कहा, रजनीति में गणित से ज्यादा केमिस्ट्री का महत्व
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–


उत्तर प्रदेश-में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। यादवोंए मुसलमानों और दलितों के बीच जातिगत समीकरणों का संयोजन इस गठबंधन को बड़े परिवर्तन की ओर ले जा रहा हैए हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में गणित से ज्यादा केमिस्ट्री मायने रखती है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अच्छी तरह समझ गए हैं कि अगर इस बार चुनाव जीतना है तो बिना बीएसपी को साथ लिए चुनावी सफलता नहीं मिल सकती है। इसलिए वे बीएसपी नेता मायावती की हर शर्त मानने को तैयार हैं। मायावती की जिद के चलते अखिलेश यादव कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखने पर सहमत हुए।2014 के लोकसभा चुनाव में मायावती की बीएसपी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थीए इसके बाद भी अखिलेश बीएसपी को 38 सीटें देने पर सहमत हुए हैं। आप इसे राजनीति मिश्रित रणनीति कह सकते हैंए क्योंकि यही अखिलेश यादव की रणनीति है और यही उनकी राजनीति है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो मायावती के साथ गठबंधन संभव नहीं हो पाता।भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उत्तर प्रदेश में इस चुनौती की व्यापकता को समझता हैए लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए पार्टी के नेता यह कह रहे हैं कि इस गठबंधन की भी ठीक वैसे ही हवा निकल जाएगी जैसे विधानसभा चुनाव के समय अखिलेश और राहुल गांधी गठबंधन की हवा निकल गई थी। अब तो समय ही बताएगा कि यह गठबंधन कितना कामयाब होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*