GOVARDHAN-इंटरलाॅकिंग खरंजे का लोकार्पण किया

रिपोर्ट-परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) समाचार


गोवर्धन। प्राथमिक विद्यालय सकीतरा में सरकार की 14 वें राज्य वित्त योजना से बने इंटरलाकिंग खरंजे का लोकार्पण ब्लाॅक प्रमुख हेमलता व रालोद नेता बाबूलाल ने संयुक्त रूप से किया। बाबूलाल ने बताया कि लोगों की मांग पर विद्यालय परिसर में 125 मीटर लंबे इंटरलाॅकिंग खरंजा का निर्माण करीब 5 लाख की लागत से कराया है। इससे पूर्व अथितियों का ग्रामीणों ने साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर रालोद के जिला महासचिव बलजीतसिंह, प्रधान मेघश्याम सिंह, नाहर सिंह बघेल, अश्वनी बाबू, पंकज कुमार, सुभाष चंद, राजकुमार, डा.राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*