– ग्यारह दिवसीय रामानंद जयंती महोत्सव में बहेगी भक्ति की धारा
रिपोर्ट-परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) समाचार

गोवर्धन। गिरिराज जी की परिक्रमा रामानंद आश्रम में रामानंद वार्षिक जयंती महोत्सव 14 जनवरी सोमवार से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। रामानंद आश्रम के महंत शंकर लाल चतुर्वेदी ने बताया कि गोवर्धन पीठाधीश्वर कृष्ण दास कंचन जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन 108 सामुहिक राम चरित मानस पाठ व्यास मथुरा नाथ जी द्वारा कराये जाएंगे। रामलीला मंचन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। गीत गोविंद व सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय 6 बजे से 8 बजे तक किये जाएंगे। महोत्सव में 24 जनवरी को पूर्णाहूति के साथ भंडारा होगा। इसमें तलहटी के झरा संत आएंगे और संत समागम भी होगा।






