GOVARDHAN-डीएम ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण,अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट-परीक्षित कौशिक
ब्यूरो चीफ,मथुरा

पं दीनदयाल उपाध्याय (PDU) समाचार

गोवर्धन।शनिवार को गिरिराज जी की परिक्रमा का निरीक्षण करने गये जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र गंदगी, अस्थायी व गाड़ियों के मिलने पर सख्त नजर आये। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि गिरिराज जी की परिक्रमा आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने की प्राथमिकता पहले है जिसके लिए समय-समय पर परिक्रमा मार्ग में निरीक्षण किया जाता है। लेकिन इस बार निरीक्षण के दौरान कच्ची परिक्रमा के भाग में अस्थाई अतिक्रमण पाया गया जिसमें लोगों ने कुर्सियां व गन्ने की मशीनें रखकर घेर लिया है। पूरा परिक्रमा मार्ग वनविभाग का है। वनविभाग के अधिकारी 24 घंटे में एक बार भ्रमण कर अतिक्रमण हटाकर सामान को जब्त करने की कार्यवाही करेंगे। अभी तक टूटे हुए अतिक्रमणों का मलबा हटा नहीं है। जल्द ही इस मलवे का स्वयं नहीं हटाया तो जब्त कर लिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग को एनजीटी न्यायालय ने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है जिसके लिए राजस्थान सीमा की ओर से परिक्रमा मार्ग में वाहन आ रहे हैं। इसको रोकनेे के लिए यूपी सीमा के बाॅर्डर पर जंजीर लगाई जाएगी। बाहर की गाड़ियों को अंदर आने से पूर्णतः रोका जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्थान के अधिकारियों से सांमजस्य बनाकर बात की जाएगी। गोवर्धन थाने में कम फोर्स की समस्या को जल्द ही एसएसपी से बात कर सुलझा दिया जाएगा कि जिससे कि प्रत्येक प्रवेश के स्थान पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगा दी जाएगी। डीएम ने निरीक्षण के दौरान दानघाटी मंदिर के आसपास दूध भोग की दुकानों से हो रहे अतिक्रमण व गदंगी फैलाने को लेकर एसडीएम व सीओ को सख्त निर्देश दिये गये कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो अधिकारियों के विरूद्ध ही कार्यवाही की जाएगी। दानघाटी मंदिर के सामने अतिक्रमण के रूप में बनी ऊपर की मंजिल पर आधी बनी दुकानों को हटाने के आदेश दिये। थाने के सामने खड़े सीज व पकड़े गये वाहनों को सरकारी पार्किंग में भेजा जाए। सीओ गोवर्धन को निर्देशित किया कि वाहनों की नीलामी कराई जाये। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रविन्द्र कुमार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, एसडीएम नागेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय यादव, एसपी देहात यातायात, सीओ गोवर्धन विनय सिंह चैहान, प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह, विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*