– अतिथि देवो भव की भावना का किया जाएगा इनमें विकास
– हिन्दुस्तान कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट की अनूठी पहल
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

—————————————
मथुरा। प्रोजेक्ट सोल्जर्स आफ सोसाइटी यानी एसओएस सुनने में अनूठा लग रहा होगा। जी हां इसके तहत अनूठी पहल की भी शुरूआत की गई है और यह पहल शुरू की है फरह स्थित हिन्दुस्तान कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मेनेजमेंट ने । इसके तहत मथुरा जंक्शन से जुडे आॅटो चालकों को अतिथि देवो भव का पाठ पढाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आगरा जनपद में इसकी सफलता के बाद अब इस मथुरा में योजनाबद्व तरीके से लागू करने की योजना निर्मित की गई है। कालेज के निदेशक डा नवीन गुप्ता के साथ आगरा के छः आॅटो चालक सदस्यों ने बीते दिन मथुरा जंक्शन पर उपस्थित आॅटो चालकों को प्रोजेक्ट एसओएस से जुडी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात 34 आॅटो चालक सदस्यों ने अपना नामांकन प्रोजेक्ट एसओएस मथुरा के अन्तर्गत कराया। एसओएस के संस्थापक एवं हिन्दुस्तान इंस्टीटयूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड कम्प्यूटर स्टडीज, फरह के निदेशक डा0 नवीन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार दोपहर एक बजे से रेलवे जंक्शन पर ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा जिसमें अतिथि देवो भवः की महत्ता को समझाते हुए शहर की छवि को भी सुधारने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर आगरा के धीरज बघेल, विक्रम सिंह राठौर, रामप्रकाश, राजेश शर्मा, नूर मेाहम्मद एवं बाॅबी आटो चालकों ने अपना सहयोग प्रदान किया। मथुरा जंक्शन के आॅटो चालक मदन मोहन बघेल का भी सराहनीय योगदान रहा।
शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमेन वाई0के0 गुप्ता जी ने एसओएस की मथुरा में शुरूआत पर बधाई प्रेषित की।






