-उन्होने आॅटो चालकों से भी किया डाटा कलेक्शन, ताजमहल का भी किया भ्रमण
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

————————————–
आगरा। अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय के 20 छात्र हिन्दुस्तान कालेज आफ मैनेजमेंट एंव कम्प्यूटर स्टडी द्वारा लांच प्रोजेक्ट एसओएस से रूबरू हुए और उसका अध्ययन किया। सर्वप्रथम टीम एसओएस ने आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन पर विदेशी स्टूडेंटस का स्वागत किया। वे शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। प्रोजेक्ट के संस्थापक डा नवीन गुप्ता ने विदेशी छात्रों व उनके शिक्षक डा मोहन अग्रवाल को एसओएस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने टीम एसओएस के आॅटो चालकों से भी अध्ययन हेतु डाटा कलैक्ट किया। अमरीकी स्टूडेंटस आगरा के इन सभी चेंज एजेंट्स से मिलकर काफी प्रभावित हुए। उसके बाद उन्होने ताजमहल दर्शन का लुत्फ लिया।
इस दौरान डा अभिलाषा सिंह, श्रीमती रिजु ए सिहं, शान्तनु कुमार साहू के अलावा आगरा फोर्ट, आगरा कैण्ट व राजा मण्डी के आॅटो चालक भी उपस्थित रहे।






