FARAH-एक हाथ में लाठी-डण्डा, दूसरे में असलाह लेकर कर रहे खेतों की रखवाली

-कई गांवों में जंगली सुअरों का खेतों में आंतक, किसान परेशान
– रातभर जाग कर कर रहे खेतों की रखवाली
– झंडीपुर के ग्रामीणों ने आवारा गायों से परेशान होकर गौशाला खोलने की मांग उठाई
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। फरह के गांवांे में किसान अपने खेतों की रखवाली रातभर जाग कर रहे हैं। आवारा गाय और बछडे सरसों और गेहूं के खेतों में विनाश पैदा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जंगली सूअरों का आतंक भी तांडव मचा रहा है। किसानों की रात की नींद हराम हो गई है। डर की वजह से किसान हाथों में लाठी-डण्डे और लाइसेंसी हथियारों से खेतों की रक्षा कर रहे हैं।
झंडीपुर के किसानों का कहना है कि योगी सरकार गायों पर ध्यान दे रही है। क्षेत्र में आवारा गायों की संख्या बढती जा रही है। अत राज्य सरकार को गांव में गौशाला खोल देनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि गांय में खादर की बंजर जमीन भी मौजूद हैं। इससे उक्त जमीन का सदुपयोग भी हो जाएगा और गायों को शरणस्थली भी मिल जाएगी।
वहीं दूसरी ओर महुअन के किसान जंगली सूअरों से भयभीत हैं। जोगेन्द्र व्यास ने बताया कि उनके खेतों में जंगली सूअरों का दल आ घुसा है। आसपास के किसान भी इससे भयभीत हो गए हैं। वे रात के समय एक हाथ में टार्च और दूसरे में लाठी-डण्डा या बंदूक लेकर चल रहे हैं। उनहे भय है कि जंगली सूअर कभी भी हमला भी कर सकते हैं। बीते दिन महुअन के दर्जन भर किसानों ने लाठी डण्डों से लैस होकर जंगली सूअरों का पीछा किया। किन्तु किसान उनको नहीं भगा सके, क्यों कि वे एक सरसों के खेत में घुस गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*