FARAH-सकारात्मक नैतिक ऊर्जा व्यक्ति को सफलता के शिखर पर पहुंचाती हैः प्रो. सुब्बाराम

-हिन्दुस्तान काॅलेज मंे आई.आई.टी. दिल्ली के प्रो. पी. एम. बी.सुब्बाराॅव ने दिया नेतिकता पर व्याख्यान

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर


—————————-
फरह। शारदा ग्रुप के हिन्दुस्तान काॅलेज आफ साइंस एण्ड टेक्नोलोजी के मैकेनिकल इंजीनियर विभाग में आईआईटी दिल्ली के प्रो. पीएम.बी. सुब्बाराॅव ने सुपर क्रिटिकल और उन्नत अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलाॅजी पर अपना विशेष व्याख्यान देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो.वी.के.शर्मा एवं संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव कुमार उपाध्याय ने प्रो. सुब्बाराॅव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
प्रो..सुब्बाराॅव ने कहा कि यदि अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीकी का प्रयोग किया जाये तो पाॅवर प्लांट की
क्षमता 54 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सजीव या निर्जीव में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ऊर्जा रूपांतरण है, अगर रूपांतरण ठीक प्रकार से न हो तो खतरनाक हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*