– बसों की व्यवस्था कंुवर नरेन्द्र और नरदेव को सौंपी
– छाता के गांवों के लिए लगाई गईं सात बसें अलग
– इसके अलावा दुपहिया वाहनों से भी पहुंचेगे

——————————————
मथुरा। रालोद मुखिया की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनपद के पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सौ से ज्यादा बसें व्यवस्था में लगाई गई हैं। इनसे कार्यकर्ता सभा में पहुंचेगे। बसों की व्यवस्था कुंवर नरेन्द्र सिंह और नरदेव को सौंपी गई है। इनमें आधी बसें छोटी होंगी। यही नहीं पदाधिकारियों ने छोटी छोटी गाडियों की भी व्यवस्था की है। हजारों लोग अपने दुपहिया वाहनों से भी सभा स्थल पर पहुंचेगे। एक एक बस प्रत्येक गांव के लिए लगाई गई है।






