MATHURA-केसीकलां में रालोद की जनसभा के लिए किया आहवान

– पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने की जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
– रालोद मुखिया चै अजीत सिंह के अलावा कैराना सांसद प्रत्युष व राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग भी करेंगे सभा को संबोधित
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। कोसीकलां में आयोजित होने वाले जनसवंाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के रालोद पदाधिकारियों ने दमखम लगा दी है। 10 जनवरी को रालोद मुखिया चै अजीत सिंह जनसभा को वहां संबोधित करेंगे।
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने बताया कि कोसीकलां में रालोद का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 10 जनवरी को रखा गया है। इसमें पार्टी मुखिया चै अजीत सिंह के अलावा कैराना सांसद प्रत्युष विभूति व राजस्थान में रालोद के केबीनेट मंत्री सुभाष गर्ग भी शिरकत करेंगे। उन्होेने कहा है कि यह अभूतपूर्व कार्यक्रम होगा। किसानों और गरीबों व मजदूरों से भी सभा में संवाद कायम होगा। उनहोने जनमानस से सभा में पहुंचने की अपील की है। सभा मण्डी परिसर में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को देररात तक सभा की तैयारियों को अंतिमरूप दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*