FARAH-चुरमुरा में ग्रामीण ने रात में संेध लगाते चोरों को रंगे हाथ पकडवाया, पुलिस ने छोडा

भरत लाल गोयल


—————————————–
फरह। फरह के गांव चुरमुरा में एक ग्रामीण ने रंगे हाथ तीन चोरों को दबोच लिया और काॅल कर पुलिस के सुपर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने उनको छोड दिया।
ग््राामीण महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके घर में कुछ समय में तीन बार चोरी हो चुकी है। बीती रात भी चोर उसके घर में घुस गए और खटरपटर की आवाज आने लगी। उसने जागकर देखा तो तीन लोग घर के अन्दर थे। उसने शोर किया तो चोर भागकर सरसों के खेत में छुप गए। उसने पीछा कर अन्य लोगांे के साथ चोरों को खेत में घेर लिया और डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों को सुपर्द कर दिया। ग्रामीण ने बताया कि थाने में सुवह उसने जानकारी की तो पता लगा कि पुलिस ने तीनों को छोड दिया है। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात ग्रामीण से कह रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*