फोटो- रेलवे ट्रैक पर गड्डो में फसा ट्रैक्टर व जाम में फंसी पुलिस की जीप।

फरह।PDU NEWS
दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन का फाटक राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है रेलवे ट्रैक का कार्य तीन-चार बार हो चुका है लेकिन एक भी बार ठीक तरीके से निर्माण नहीं किया गया। राहगीरों ने बताया रेलवे ट्रैक पार करते समय वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं एवं बाहरी माल वाहन अगर इस स्थिति में गुजरता है तो फंस जाता है जिससे हाईवे से लेकर धाम तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।एक राहगीर ने बताया विगत दिनों रेलवे लाइन एवं सड़क के बीच इन गड्ढों में फंसकर ईंटों से भरी ट्रॉली ट्रैक्टर से टूट गई और रेलवे ट्रैक कुछ घंटों तक बाधित रहा।लेकिन रेलवे व पी डब्लू डी विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।






