फोटो- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर

फरह।PDU NEWS
विगत दिन सिंडिकेट बैंक फरह में तीन अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर असलाह व जिंदा कारतूस चोरी करने वाले लोगों को जल्द ही पुलिस ढूंढ निकालेगी।थानाध्यक्ष प्रमोद पवार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।फुटेज में एक चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है उसने सादा पेंट व जैकेट पहना हुआ है एवं दो लोगों ने मुंह पर नकाब पहन रखा है।तीनों चोर नई उम्र के प्रतीत हो रहे हैं।
फोटो को सार्वजनिक कर दिया गया है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि हाइवे स्थित सिंडिकेट बैंक में देर रात्रि चोरों ने सेंध मार दी जिसमें कैस का लॉकर ना तोड़ पाए तो बैंक में रहे कर्मचारी की बंदूक उठा ले गए।






