FARAH-परखम चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने फरार अपराधी को पकड़ भेजा जेल

फोटो- पुलिस के द्वारा पकड़ा गया आरोपी प्रह्लाद

फरह।PDU NEWS

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव झुडावई के फरार आरोपी को परखम चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार एवं सिपाही गौरव कुमार ने मंगलवार को पकड़ कर जेल भेज दिया।चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया आरोपी प्रहलाद उम्र 20 बर्ष पुत्र रज्जो ने 6 अक्टूबर की रात्रि 70 वर्षीय वृद्धा शिवदेवी पत्नी बदन सिंह गांव निवासी के घर में घुसकर मारपीट की व जान से मारने की कोशिश की थी एवं 18 घंटे तक कमरे में बंद कर आग लगादी।चार महीने पहले पीड़िता ने थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*