- हिन्दुस्तान कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं मेनेजमेंट में हुआ 8 दिवसीय हयूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स पर कार्यशाला का आयोजन
भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
मथुरा। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कालेज को बनाए नोडल संेटर फाॅर ह्यूमन वैल्यूज एण्ड प्रोफेशनल में ‘‘ह्यूमन वैल्यूज एण्ड प्रोफेशनल एथिक्स’’ पर 8 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयांकजम किया गया। इसमेे विभिन्न कालेजों के 35 टीचर्स ने पंजीकरण कराया। समारोह के मुख्य अतिथि पदमश्री मोहन स्वरूप भाटिया एवं विषिष्ट अतिथि डाॅ. लक्ष्मी गौतम, संस्थापक कनकधारा फाउन्डेशन मथुरा रहीं।
कार्यषाला का शुभारम्भ मुख्य एवं विषिष्ट विभूतियों द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो.वी.के.
शर्मा, निदेशक डा. राजीव कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समन्वयक भानू प्रताप सिंह, प्रेक्षिका डाॅ. दिव्या बरतरिया एवं डाॅ. प्रियंका गौतम व प्रेक्षक विकास कुमार को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
निदेशक डा राजीव कुमार उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में प्रावधिक शिक्षा को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का हल उन्होने किसी भी रूप में नैतिकता को बताया। डा उपाध्याय ने कहा कि मुझे पूर्ण विष्वास है कि प्रतिभागी मानवता एवं नैतिकता से ओत-प्रोत होकर छात्रों के माध्यम से नैतिकतापूर्ण समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करेंगे। कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वी. के. शर्मा ने समस्त आगन्तुकों का स्वागत करते कहा कि समाज के उत्थान में मान्यताओं एवं संस्कार का अपना महत्व है।
एकेटीयू से ह्यूमन वैल्यूज सैल के समन्वयक एवं नामित संसाधन व्यक्ति भानू प्रताप सिंह ने कहा कि आज तकनीकी शिक्षा के आधार पर जिस समाज का निर्माण हो रहा है, वह संसाधनों का दुरुपयोग कर रहा है। फलत धरती का तापमान बढ़ रहा है। अत समग्र शिक्षा की जरूरत हैै।
सत्र में एकेटीयू द्वारा एक और प्रेक्षक डाॅ. प्रियंका गौतम ने स्वंय में गतिविधि को निर्धारित करते हुये सुख की निरंतरता पर जोर डाला और उसमें कल्पनाशक्ति की क्रिया का पता लगाने को अभ्यास कराया। सम्मान को परिभाषित करते कहा कि दूसरे व्यक्ति की योग्यता का सही आॅंकलन ही उसका सम्मान है। जब हम दूसरे व्यक्ति का अधिमूल्यन, अवमूल्यन या अन्यथा मूल्यांकन करते हैं तो उस व्यक्ति का अपमान होता है। एकेटीयू द्वारा नियुक्त ह्यूमन वैल्यूज सैल के समन्वयक भानू प्रताप सिंह, प्रेक्षिका डाॅ. दिव्या बरतरिया एवं डाॅ. प्रियंका गौतम व प्रेक्षक विकास कुमार भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काॅलेज के डीन आर. और डी डा एम.एस. गौर, कार्यशाला समन्वयक डा ममता शर्मा, डा. केशव देव, डा. युधिष्ठर सिंह, सुनील गर्ग, शशी शेखर, डा. वी. के. गुप्ता, डा रिचा कपूर, शंकर ठाकर, अनुराग वाजपेयी, प्रथम वर्ष समन्वयक डा. सुरूचि, परिक्षा नियंत्रक डा. राजीक कुमार तिवारी, मुनीष खन्ना, डा पंकज खन्ना, सहित समस्त टीचर्स एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।







