MATHURA-मथुरा से पलवल के मध्य सभी रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे 2-2 दिव्यांग शौचालय

-भूतेश्वर, वृन्दावनरोड, आझईं,छाता, कोसी,होडल,सोलाखा, रूंधि स्टेशनों पर होगा निर्माण

भरत लाल गोयल

मथुरा। अब दिव्यांगों को रेलवे स्टेशनों पर समस्याओं का सामना नहीं करना पडेगा। उनकी सुध रेलवे ने भी ले ली है।
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि मथुरा से पलवल के बीच आने वाले भूतेश्वर, वृन्दावन रोड, आझईं, छाता, कोसी, होडल,सोलाखा, रूंधि और पलवल पर दोनों ओेर दिव्यांगों के लिए दोलाख की कीमत से शौचालयों का जल्द निर्माण होगा। ताकि दिव्यांगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पडे। बहरहाल कई स्टेशनों पर इनका निर्माण शुरू हो गया है। शेष स्टेशनों पर बहुत जल्द यह काम शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*