मथुरा। शासन द्वारा बहरहाल 36 आईएएस और आईपीएस के स्थानान्तण प्रक्रिया में मथुरा के कप्तान को भी बदला गया है। वर्तमान एसएसपी बबलू कुमार को आजमगढ भेजा गया है और जनपद की कमान सत्यार्थ अनिरूद्व पंकज संभालेंगे। आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादलों में नोएडा, मथुरा,अलीगढ के एसएसपी भी हटाए गए हैं। शलभ माथुरा को सेनानायक
26 वी वाहिनी पीएसी गोरखपुर,विकास कुमार वैद्य को 8वी वाहिनी पीएसी बरेली, भारती सिंह 41वींवाहिनी पीएसी गाजियाबाद, देवेन्द्र नाथ एसएसपी बलिया, बालेन्दु भूषण एसपी प्रशिक्षण सुरक्षा लखनऊ,मनोजकुमार सोनकर एसपी पीलीभीत, राजेश पांडेय डीआईजी बरेली, मनोज तिवारी डीआईजी कारागार, अनिलराय डीआईजी चित्रकूट, मंजिलसैनी डीआईजी कानूनव्यवस्था,आरके भारद्वाज डीआईजी प्रशासन, उपेन्द्र अग्रवाल डीआईजी गाजियाबाद, जे रविन्द्र गरैड डीआईजी मुरादाबाद, अखिलेश कुमार डीआईजी मुरादाबाद, दिनेशपाल सिंह डीआईजी जौनपुर, हरीश कुमार डीआईजी उन्नाव, दिलीपकुमार डीआईजी बस्ती बनाए गए हैं।