MATHURA-डीएम ने शीत लहर के चलते आज से मथुरा के बिधालय किए 3 दिन के लिए बंद

  • बहरहाल 10 जनवरी तक रहेंगे 12वीं तक स्कूल बंद
  • कोई स्कूल खुला मिला तो होगी कार्यवाही

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

मथुरा। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने कडाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए तीन दिन के लिए जनपद के सरकारी, निजी या सीबीएसई अथवा आईसीएस बोर्ड के उच्चमाध्यमिक स्तर तक के सभी बिधालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
दो दिन से ठंड का प्रकोप बढ गया है। शीतलहर के कारण लोगों का घरों में छुपना भी भारी हो गया है। डीएम ने बीएसए और डीआईओएस को भी इस बावत अवगत कराते हुए आदेशित किया है कि स्कूलों में दस जनवरी तक ठंड के कारण सार्वजनिक अवकाश का अनुपालन कराएं। उन्होने कहा है िकइस दौरान कोई स्कूल खुला मिला तो उसके बिरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*