फोटो- पूर्व माध्यमिक विद्यालय भधाया में भूखे व बंद गोवंश

फरह।थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट चौकी के समीप गांव गंगाधर भधाया में परेशान किसानों ने मवेशियों को खदेड़ते हुए विद्यालय में बंद कर दिया। गांव निवासी रविंद्र चौधरी ने बताया आवारा गौवंश किसानों की खेती को बहुत ही नुकसान पहुंचा रहे हैं और कुछ गोवंश मनुष्यों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।जिससे तंग आकर किसानों ने मवेशियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भधाया में बंद कर दिया।जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के बाद गौवंशों को गौशाला पहुंचाने के लिए कहा।






