दीनदयाल धाम बस सेवा के नाम से चलने वाली रोडवेज बस के चालक से हुआ विवाद
फ़ोटो- अवैध वसूली के दौरान चालकों से झड़प को देखकर मौजूद भीड़

फरह। ओल में भी अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है।टेंपो,मालवाहन एवं सरकारी बसों से भी दबंग ठेकेदार वसूली करने में चूक नहीं रहे हैं। और मजबूर चालक पुलिस की भी धमकी दे तो दबंग ठेकेदार उनसे सेटिंग होने की बात कहकर डरा देता है।
अवैध वसूली करने के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की गंभीर स्थिति बन जाती है।ओल मार्ग सीधे राजस्थान से जुड़ा होने के कारण इससे आने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।अवैध वसूली का ऐसा ही एक मामला थाना फरह की रिपोर्टिंग चौकी ओल के अंतर्गत का है बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नेशनल हाईवे एवं किसी भी तरह की बहनों से वसूली की मंजूरी नहीं है, लेकिन कथित ठेकेदार दबंगई से वाहन चालकों से वसूली कर लेते हैं।सोमवार की सुबह दीनदयाल धाम बस सेवा के नाम से चलने वाली रोडवेज बस से भी वसूली करने पर उतारू हो गया। लेकिन चालाकी दिखाते हुए बस चालक ने भी रसीद मांगने को कहा एवं वसूली देने से इनकार करते हुए मना कर दिया देखते-देखते दोनों में झडप हो गयी और मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित हो गए। यह पूरा मामला वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कथित ठेकेदार के द्वारा की जा रही अवैध वसूली में सीधे तौर पर राजस्व का नुकसान होता है यह घटना रिपोर्टिंग चौकी ओल के समीप की है लेकिन पुलिस पर इसका कोई भी ध्यान नहीं है।






