फरह।तीन सप्ताह से फरार चल रहे प्रेमी प्रेमिका के परिजनों की नही मानी जीने मरने पर आमादा रहने के बाद परिजनों ने उन्हें वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए मुक्त कर दिया। इसके बाद थाने में बेठ कर प्रेमी युगल ने शादी रचाई। प्रेमी युगल शादी कर थाने से जाते समय थाने मे मौजुद लोग ओर परिवारिजनो का आशीर्वाद भी लिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम जिरौली निवासी विकास 16 दिन पूर्व यकायक घर से गायब हो गया जिसकी गुमशुदगी थाना फरह में दर्ज कराई गई पुलिस युवक की तलाश में जुट गई और फोन लोकेशन की जानकारी से लखनऊ जाकर लड़के को बरामद कर लिया सकुशल थाने लाकर लड़के से पूछताछ कर रहे थे कि तभी छत्तीसगढ़ निवासी कुसुम पहुंची और बोली कि साहब में इससे प्यार करती हूं और हम एक दूसरे को चाहते हैं हम दोनों साथ रहकर लखनऊ में काम कर रहे थे कि आप मेरे प्रेमी को पकड़ लाए मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप हम दोनों की शादी करा दो और आप मुक्त हो जाओ दोनों की बात सुन पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो युवती के परिवारीजनों ने कह दिया कि आप इनकी शादी करा दो वही युवक के परिवारी जन शादी को राजी नहीं थे और वह लडके को मनाने में लगे हुए थे रविवार को परिवारी जन लड़के को अपने घर ले गए और समझाया लेकिन लड़का विकास ने साफ कह दिया अगर मेरी उससे शादी नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगा विकास की जिद के आगे उसके पारिवारिजन झुक गए और सुबह थाने लाकर दोनों का मिलन करा दिया प्रेमी युगल विकास ओर सुमन ने थाने में भगवान की मूर्ति को साक्षी मानकर एक दूसरे का हाथ पकड़ा और मूर्ति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और दोनों में शादी रचा ली शादी रचाने के बाद परिवारिजनो उन्हे आशीर्वाद देते हुए अपनी नई जिंदगी बसाने के लिए निकल गए चले गए थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया प्रेमी युगल के कहने के मुताबिक सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया।
| ReplyForward |






