- समीप ही पाइपलाइन बिछाने को खोदी जारही है नाली
भरत लाल गोयल
मथुरा। राया के सोनई गांव के समीप रेलवे द्वारा खोदी जा रही नाली में एक गाय फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे कर्मचारियो ंने फंसी गाय को बाहर निकाला।
रेलवे ट्रैक के समीप ही केबिन आदि की लाइन बिछाने के लिए गहरी नाली खोदी जा रही है। बीते दिन उसमें अचानक गाय गिर कर फंस गई। सुवह जब एक ग्रामीण मुकेश घूमने के लिए जंगल गया तो उसने गाय को फंसा देखा। तुरन्त 100 डायल को काॅल किया और स्टेशन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने फंसी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।







