- दिल्ली के नम्बर की कार को हरियाणा नम्बर से चला रहे थे
- मथुरा की कई लूट भी स्वीकार कीं, दो भागने में रहे सफल
भरत लाल गोयल
मथुरा। गोबर्धन पुलिस ने गश्त के दौरान मुख्बिर की सूचना पर नन्दगांव की ओर जा रही स्विफट कार और उसमें बैठे बदमाशों को दबोच लिया। मौके पर पुलिस को नकदी और और तमंचा सहित लूट की कार भी मिली है।
पुलिस को सूचना मिली कि 24 नवम्बर को हनुमान मन्दिर के पास एक व्यक्ति से बाइक और नकदी लूट करने वाले बदमाश स्विफट कार से राधाकुंड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर कार को घेर लिया। मौका पाकर कार मे ंपीछे बैठे दो बदमाश भागने में सफल रहे। मौके पर पुलिस ने वृन्दावन के गांव मोरा निवासी लोकेश को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि 4 दिसम्बर को प्रोफेसर कालौनी में हुई लूट भी उन्होने की थी। उसने बताया कि चोरी में यह कार प्रयोग की जा रही है। इसका असली नम्बर दिल्ली का है तथा यह धौलपुर मे ंएक व्यक्ति से लूटी गई थी। भागे बदमाशों का नाम उसने गोबर्धन क्षेत्र के गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर और वृन्दावन क्षेत्र के गांव रमेश गुर्जर बताया । एसएसपी बबलू कुूमार ने बताया कि लोकेश के खिलाफ 12 मुकदमे पहले से ही पंजीकृत हैं। वह पहले भी कईबार जेल जा चुका है।







