उपमुख्यमंत्री वृन्दावन स्थित वात्सल्य ग्राम पहुंचे और नेत्र चिकित्सा शिविर में दवा की वितरित
भरत लाल गोयल
मथुरा। बीते दिन उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य वृन्दावन स्थित परमशक्ति पीठ वात्सल्य ग्राम पहुंचे और नेत्रचिकित्सा शिविर में शिरकत की। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि मथुरा वृन्दावन मार्ग को 40 करोड की लागत से चैडा कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव अभी तैयार हो जाएगा। इस मौके पर उन्होने वात्सल्य ग्राम में आयोजित नेत्रचिकित्सा शिविर की सराहना की। कार्यक्रम से पूर्व उपमुख्यमंत्री का राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौेके पर निशुल्क नेत्रचिकित्सा कर रहे डाक्टरों को भी सम्मानित किया गया ।







